जमशेदपुर, मार्च 21 -- टेल्को के ज्योतिनगर में गुरुवार सुबह तीन मंजिला इमारत से गिरने से पेंटर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान विश्वजीत राय (37) के रूप में हुई है। विश्वजीत ज्योतिनगर में सतेंद्र साहू के घर पर पेंटिंग का काम कर रहे थे। घटना सुबह की है। जानकारी के मुताबिक, विश्वजीत पेंटिंग करने के लिए सीढ़ी पर चढ़े थे, तभी दीवार खिसकने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए। हादसे के बाद उसके साथी उसे तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विश्वजीत राय मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था, लेकिन वह कई सालों से गोविंदपुर में अपने ससुराल में रह रहा था। उसके चार बच्चे हैं। वह पिछले 10 सालों से ठेकेदार कप्पू गोंडल के अधीन पेंटिंग का काम कर रहा था। मृतक के साला ने बताया कि मृतक मूल रुप से ओडिशा का रहने वाला था, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.