जमशेदपुर, मार्च 31 -- टेल्को थाना शांति समिति ने ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर बारीनगर स्थित मस्जिद परिसर में सामुदायिक सद्भाव और सुरक्षा को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सैकड़ों नमाजियों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की और आपस में गले मिलकर सुख-शांति की कामना की।कार्यक्रम में टेल्को थाना प्रभारी/पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार सहित शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, डी.डी. त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मस्जिद कमेटी के प्रतिनिधियों ने अतिथियों को अंग वस्त्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया।मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष आलम ताज व सचिव इम्तियाज अहमद ने प्रशासन के इस सराहनीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि धार्मिक उत्सवों पर सामुदायिक संवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.