जमशेदपुर, जुलाई 25 -- झारखंड लोक सेवा आयोग-2023 की अंतिम परीक्षा में राज्य स्तर पर टेल्को निवासी अंकिता कुमारी ने 30वीं रैंक प्राप्त किया है। अंकिता टेल्को कॉलोनी के क्वार्टर संख्या एन -107/2, प्लाज़ा पोस्ट ऑफिस ग्राउंड के निकट रहती हैं। अंकिता भाजपा नेता अंकित आनंद की बड़ी बहन हैं। अंकिता की उस उल्लेखनीय उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं अन्य द्वारा ने अंकिता कुमारी का अभिनंदन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...