हल्द्वानी, जनवरी 31 -- पीड़ित की शिकायत के बाद अज्ञात पर केस दर्ज हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। टेलीग्राम के एक ग्रुप से जुड़ा युवक धोखाधड़ी का शिकार हो गया। पीड़ित को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने 5.2 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हल्द्वानी निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कहा कि अज्ञात की ओर से कुछ समय पहले टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जुड़कर पैसे कमाने का झांसा दिया। ठग की बातों में आकर युवक शिपोलीगर नाम की एक साइट को लॉगइन करके जुड़ गया। ज्वाइन करने के बाद पहले ही दिन विश्वास दिलाने को ठगों ने कुछ रुपये युवक के खाते में डाल दिए। इससे युवक को और लालच आ गया। आरोप है कि लाखों रुपये एक साथ कमाने का ऑफर देकर ठगों ने युवक से 25 से 31 दिसंबर 2025 तक कुल 5.2 लाख रुपये निवेश करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.