सहरसा, जनवरी 3 -- सहरसा, नगर संवाददाता। टेलीग्राम साइबर ठगी का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। ठग अपने शिकंजे में लोगों को फंसाने के लिए टेलीग्राम के जरिए संपर्क करते हैं। टेलीग्राम ऐप पर साइबर ठग सक्रिय हैं। यहां से ठगी के नए-नए जाल बिछाते हैं। सबसे पहले ठग टेलीग्राम यूजर्स की तलाश करते हैं और फिर उनको अलग-अलग लालच देकर अपने जाल में फंसाकर ठगी की घटनाएं की जातीं हैं।ऑनलाइन जॉब या पार्ट टाइम जॉब का लालच देना, कमीशन का लालच देकर रुपए ट्रांसफर करवाना, क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर पैसे जमा कराना, टेलीग्राम पर फर्जी ट्रेडिंग चैनल बनाकर निवेश करवाना, लाभ दिखाकर फर्जी बैंक खातों में पैसे जमा करवाना, प्रोडक्ट की रेटिंग बढ़ाने के नाम पर पैसे जमा करवाना, लाभ दिखाकर पैसे ब्लॉक करके ग्रुप डिलीट कर देना आदि तरीकों से लोगों को फंसाया जा रहा है।सिमरी...