मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 13 -- टेलीग्राम पर टास्क देकर पीडित से साइबर ठगों ने 31 लाख रुपए ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। भौराकलां निवासी अंकित सिंह राणा के टेलीग्राम पर मैसेज आया कि तुम्हे टास्क दिया गया। उसे 17 टास्क दिए गए। टास्क के माध्यम से मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। पीडित ने टास्क पर क्लिक पर फ्लो किया। उसे बताया गया कि टास्क के माध्यक से लाखों का मुनाफा हुआ है। पैसे निकालने की एवज में उसे साइबर ठगों ने खातों में मोटा मुनाफा दिखाते हुए लगभग 31 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। शक होने पर पीडित ने बैंक खाते से पैसे निकालने का प्रयास किया तो उसके खाते में पैसे नही मिले। पीडित ने साइबर क्राइम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...