गाजियाबाद, सितम्बर 28 -- साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम के जरिये निवेश में मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से साढ़े 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की ओर से शिकायत करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। वसुंधरा निवासी ध्रुव वालिया ने साइबर थाने में दी गई शिकायत में बताया कि 13 सितंबर को उन्हें एचआर120-वैल्यू इन्वेस्टमेंट क्लब नामक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप की एडमिन मुस्कान अग्रवाल, अकाउंटेंट तनिष्का अग्रवाल और शिक्षक गौरव पंडित ने खुद को अमेजन जॉब रिक्रूटर्स बताकर नकली टास्क दिलवाए। शुरुआत में 150 और 100 रुपये का बोनस देकर विश्वास जीतने के बाद उन्हें टीम बेनिफिट्स नामक दूसरे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया गया, जहां ऊंचे मुनाफे का झांसा देकर अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई गई। 14 लाख रुपये निवेश के बाद भी उन्हें मुनाफा नहीं दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.