फतेहपुर, जनवरी 5 -- जाफरगंज। अमौली-जोनिहा मार्ग पर थाना क्षेत्र के इटरा मोड़ के पास सोमवार देर शाम टेलर दुकानदार को एक बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुकानदार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी जलील की मांझेपुर बाजार में सिलाई की दुकान है। सोमवार को साप्ताहिक बाजार होने के चलते अपने 22 वर्षीय पुत्र मोकिम को भी बुला लिया था। मोकिम भी सिलाई का काम कर लेता था। शाम पांच बजे बाइक से मोकिम दुकान से घर जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। परिजन जब तक घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस शव को भेज चुकी थी। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं परिजनों को रो रोकर हाल बेहाल है। मृतक चेन्नई ...