आरा, दिसम्बर 2 -- आरा/ संदेश। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाईवे पर संदेश थाना क्षेत्र के संदेश टोला के पास मंगलवार की सुबह अनियंत्रित टेलर ने दवा लेने जा रही एक महिला को रौंद दिया। इसमें घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। मृत महिला संदेश थाना क्षेत्र के सिरकीचक गांव निवासी रंजीत कुमार की 29 वर्षीया पत्नी ज्ञानती देवी थी। हादसे के बाद अफरा-तफरी मची रही। इस बीच चालक टेलर छोड़कर घटनास्थल से भाग निकला। उधर, हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर संदेश टोला के समीप शव के साथ रोड जाम कर दिया गया। इस कारण करीब ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर संदेश थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.