फरीदाबाद, जनवरी 2 -- नूंह, मुख्य संवाददाता। नूंह पुलिस ने पाकिस्तानी जासूसी और टेरर फंडिंग मामले में अहम खुलासा किया है। आरोपी सनी और युवा वकील रिजवान के बीच 50 हजार रुपये का लेन-देन सामने आया। रकम का संबंध विदेशी ड्रग्स नेटवर्क से बताया जा रहा है। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि नूंह जिले में सामने आए पाक जासूसी और टेरर फंडिंग मामले की जांच में पुलिस को नई कड़ियां मिली हैं। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी संदीप उर्फ सनी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसका मुख्य आरोपी युवा वकील रिजवान से आर्थिक लेन-देन था। जांच में रिजवान के बैंक खाते से सनी को 50 हजार रुपये ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई है, जिसे हवाला से जुड़ा बताया जा रहा है। यह कार्रवाई तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है। पुलिस के अनुसार इस मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.