मधुबनी, अप्रैल 9 -- हरलाखी। भारत नेपाल सीमा पर तैनात गंगौर एसएसबी कैम्प के जवानों ने सोमवार की रात्रि नाका गस्ती के दौरान टेम्पो में लदी 12 सौ बोतल शराब जब्त कर ली। जबकि धंधेबाज मौके से फरार हो गए। एसएसबी अधिकारी ने बताया कि तस्कर एक तिपहिया गाड़ी में धंधेबाज तीन सौ एमएल शराब की 12 सौ बोतलें कुल तीन सौ लीटर शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे। जब्त की गई शराब और तिपहिया वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए साहरघाट थाना को सौंप दी गई है। एसएसबी 48वीं वाहिनी जयनगर के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने कहा सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए मुस्तैद है। तस्करों के खिलाफ यह अभियान चलता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.