गाजीपुर, मई 10 -- नन्दगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नन्दगंज शादियाबाद रोड पर हाइवे ब्रिज के पास शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे टेम्पो से बाइक सवार भिड़ गया। इसमें बाइक सवार और टेम्पो चालक दोनों घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जाठपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रामकेवल बिन्द सुबह ससुराल खौंदा थाना नन्दगंज से वापस अपने घर आ रहे थे। शादियाबाद नन्दगंज रोड पर हाइवे ओवरब्रिज के पास सब्जी लादकर नन्दगंज सब्जी मंडी जा रहे टेम्पो ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमें वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गये। उधर टेम्पो चालक को भी पैर और नाक में चोट लगी है। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाया। जहां हालत ठीक नहीं होने पर डॉक्टरों ने राम केवल बिन्द को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...