गढ़वा, मार्च 12 -- गढ़वा। रंका थानांतर्गत के होन्हेकला गांव के निमियाटिकर टोला निवासी 18 वर्षीया प्रभा कुमारी टेम्पो से गिरकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने घर से मझिगावां गांव जा रही थी। उसी बीच रास्ते में प्रभा चलती टेम्पो से गिर गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...