गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में महिलाओं के गहने और पैसे चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया है, जबकि तीन अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र की सावित्री देवी रविवार को ससुराल जाने के लिए टेम्पो से भटहट पहुंची थीं। उतरने पर उन्होंने देखा कि उनके पर्स से सोने का मंगलसूत्र और पैसे गायब हैं। शक होने पर सावित्री देवी ने टेम्पो में बैठी तीन महिलाओं से पूछताछ की, तो उनमें से एक भागने लगी। सावित्री देवी ने साहस दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और भटहट चौकी पुलिस को सौंप दिया। तलाशी के दौरान महिला के पास से सोने का मंगलसूत्र बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.