गिरडीह, जनवरी 6 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। रेम्बा-झारखंडी रोड पर मुरखारी गांव के समीप सोमवार को टेम्पो पलटने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बदडीहा गांव निवासी लखन महतो अपने टेम्पो से किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। टेम्पो उनका बड़ा बेटा चला रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही टेम्पो मुरखारी मोड़ के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में लखन महतो का एक पैर टेम्पो के नीचे दब गया, जिससे पैर में गंभीर चोट आई। इसके अलावा उनके सिर में भी गहरी चोटें लगीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को तत्काल जमुआ रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर ...