गढ़वा, जून 27 -- गढ़वा। रमना थानांतर्गत बनखेता गांव निवासी मनोज राम की 40 वर्षीया पत्नी संगीता देवी टेम्पो दुर्घटना में घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उक्त महिला अपने पति को लेकर इलाज कराने घर से संगबरिया जा रही थी। उसी बीच गोंदा गांव के पास टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...