मोतिहारी, जनवरी 5 -- मधुबन,निसं। मधुबन थाने के पुन्दर ग्राम के मजदूर नागेन्द्र साह(27) की मौत काम करने के दौरान टेम्पो पलटने से 31 दिसम्बर को झारखंड के रांची में हो गयी। उसका शव शनिवार को गांव में पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर मधुबन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर रविवार को परिजनों को सौंप दिया। मुखिया विजय कुमार ने बताया कि वह पहले डिमापुर में मजदूरी करता था। घर आने के बाद उस गांव का ही एक व्यक्ति कबाड़ की दुकान में काम करने के लिए करीब 15 दिन पूर्व रांची लेकर गया था। वह गत बुधवार को टेम्पो पर कबाड़ का सामान लेकर गोदाम में ले जा रहा था। इसी क्रम में टेम्पो पलटने से उसकी मौत हो गयी। इस घटना से मृत युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी आशा देवी,मां जगी देवी,पुत्री रूचि कुमारी(10),गोल्डी कुमारी(5), पुत्र कुणाल कुमार(8...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.