साहिबगंज, फरवरी 13 -- साहिबगंज। बोरियो प्रखंड के किताजोर जाने वाली सड़क पुल के पास बुधवार को टेम्पो पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए बोरियो सीएचसी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद बोरियो के दुमकी के बगरू पहाड़िया (46), किताजोर की सोहरिन किस्कू(50), हिरणपुर थाना क्षेत्र के घघोरजनी की संझली हांसदा(45), किताजोर के क्लेमेंट मरांडी(40) व किताजोर के पिरु मुर्मू(80) को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बोरियो से सदर अस्पताल आने के दौरान रास्ते मे ही पिरु मुर्मू व क्लेमेंट मरांडी की मौत हो गई। घायल संझली हांसदा ने बताया कि टेम्पो पर करीब 15 लोग सवार थे। वे लोग टेम्पो से किताजोर से कांदर जा रहे थे। किताजोर से खोलने के कुछ ही दूरी पर टेम्पो असंतुलित होकर पलट गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.