बिहारशरीफ, नवम्बर 26 -- घटनाओं को आमंत्रित कर रहा ओवरलोड प्रशासन की अनदेखी से लोगों की जान पर आफत फोटो: टोटो: शहर की सड़क पर परिचालित टोटो। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। ओवरलोड गाड़ी चलाना कोई नई बात नहीं है। ओवरलोड से घटनाएं होने के बाद प्रशासनिक पहल शून्य है। ओवरलोड वाहन घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। शेखपुरा में टेम्पो और हाईवा की टक्कर में छह लोगों को जान चली गयी है। इसी प्रकार कुछ दिन पटना में हुई घटना में हिलसा के मलावां गांव के आठ लोगों की मौत हो गयी थी। दोनों वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी थे। परिवहन विभाग की माने तो टेम्पो की क्षमता पांच और सात सवारी लोड करने की होती है। इन वाहनों पर 10-12 लोगों को बिठाया जाता है। इससे गाड़ी नियंत्रण में नहीं रहता है। नियम के अनुसार चालक की सीट पर कोई सवारी नहीं बैठ सकता है। वास्तविकता तो यह है कि प...