गाजीपुर, जून 10 -- सैदपुर। वाराणसी गाज़ीपुर हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 7 बजे रोडवेज बस से पास लेने मे टेम्पो ने बाइक सवार युवक को धक्का मार दिया। वह लहूलुहान हो सड़क पर गिर पड़ा। आनन फानन में लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखकर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। औड़ीहार गांव के रेलवे लाइन पार राजभर बस्ती निवासी 23 वर्षीय आशीष कुमार राजभर पुत्र जगदीश राजभर सैदपुर नगर के सादात रोड स्थित कंप्यूटर सीखता था। वह रोज की भांति व्यवहार न्यायलय के ठीक पहले पुराने स्टेट बैंक के पास पंहुचा था कि तभी सामने से जा रही गाज़ीपुर की ओर जा रही रोडवेज बस सवारी उतारने के लिए रुकी। युवक बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह ओवरटेक कर आगे निकला था की तभी गाज़ीपुर के तरफ से आ रही टेम्पो से टकरा गया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। प्राथमिक उपचार कर स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.