गढ़वा, फरवरी 26 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत तिलदाग नाहर चौक के पास हुई टेम्पो दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में मेराल थानांतर्गत दुलदुलवा गांव निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र तिवारी, पलामू जिलांतर्गत तोलरा गांव निवासी ओमकार तिवारी की पुत्री 20 वर्षीया सुप्रिया तिवारी, बनपुरवा गांव निवासी कमलानंद दुबे की पत्नी 40 वर्षीया बसंती देवी और उनकी पुत्री 26 वर्षीया अमृता कुमारी शामिल हैं। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सभी एक टेम्पो पर सवार होकर खोनहर मेला से अपने घर लौट रहे थे। उसी बीच एक बाइक सवार को बचाने में टेम्पो अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना के बाद सभी को इलाज किए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...