मधेपुरा, जून 13 -- चौसा, निज संवाददाता।टेम्पो चालक को गोली मारने की घटना के पन्द्रह दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर सकी है। इस घटना में कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है। बताया गया कि पुरैनी बाजार के वार्ड 7 निवासी रामजी साह का पुत्र फूलचंद साह (43) मंगलवार की देर रात लगभग साढ़े 11 बजे नवगछिया जीरोमाइल में सवारी को छोड़कर खाली टेम्पो लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में भरगामा जीरो माइल से नवगछिया जीरोमाइल जाने वाली सड़क पर खलीफा टोला के पास कुछ बदमाशों ने टेम्पो चालक को रुकने का इशारा किया। इसके बाद बदमाशों ने टेम्पो चालक से नगदी रुपए और मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने टेम्पो चालक को गोली मार दिया। घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.