गढ़वा, मई 7 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत दतवनिया गांव निवासी आबिद अंसारी का आठ वर्षीय पुत्र तौसिफ अंसारी टेम्पो की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तौसिफ घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान उसने चलते टेम्पो के चक्का के नीचे हाथ डाल दिया। उसे घटना में उसका हाथ दब गया। उससे वह घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...