अररिया, जून 1 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के भजनपुर फोरलेन पर बाइक और टेम्पो के बीच हुई सीधी टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से दोनों को ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया,जहां एक कि हालत चिंताजनक देख उसे बेहतर इलाज़ के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल दोनों लोग सुपौल जिले के निवासी है। घायलों में मो. शहलाम (60 वर्ष) सुपौल जिले के किशनपुर थानाक्षेत्र स्थित आरी धता गांव के वार्ड संख्या 5 के निवासी हैं जबकि दूसरा युवक मो. मुमताज (23 वर्ष) पिता मो. अबीर सुपौल शहर के निवासी हैं। घटना के संबंध में घायल युवक मो.मुमताज ने बताया कि वे दोनों अपनी बाइक से भरगामा स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, इसी दौरान भजनपुर में टेम्पो के बीच टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गये। वहीं घटना की सूचना अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.