फिरोजाबाद, फरवरी 5 -- टूंडला में दो लोग आगरा से टेम्पो में माल लेकर जा रहे थे तभी उसायनी के निकट कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया वही उसके साथी की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। यूनिस खान पुत्र मुन्ना खान निवासी महावीर नगर शिवनगर गली जगनेर रोड आगरा ने लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि भाई इस्लाम टेम्पो से माल लेकर आगरा से फिरोजाबाद जा रहा था। टेम्पो मालिक मुन्ना पुत्र बाबू खां व इस्लाम पुत्र बजीर खान टेम्पो में पीछे बैठे थे। जैसे ही टेम्पो उसायनी के निकट आया तभी कार ने टक्कर मार दी। जिससे इस्लाम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई व मुन्ना के गंभीर चोटे आई है। जिसका उपचार चल रहा है। पीड़ित भाई ने कार चालक के खिलाफ थाना टूंडला में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.