गढ़वा, नवम्बर 15 -- गढ़वा। शुक्रवार देर शाम रमकंडा-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर फगमरी गांव के पास एक टेम्पो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान ललिला सिंह, देवंती देवी, जुलेखा बीवीऔर तारा देवी के रूप में हुई है। सभी घायल महिलाएं रमकंडा क्षेत्र की निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही रमकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो को जब्त कर सभी घायलों को अस्पताल लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पो मेदिनीनगर से सभी सवारों को लेकर रमकंडा लौट रहा था। उसी दौरान सड़क पर अचानक एक गाय के बछड़े को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.