भदोही, दिसम्बर 16 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के ग्राम टेमा गांव में भैंस कुएं में गिर गई। फायर ब्रिगेड के जवानों के विलंब से आने को लेकर ग्रामीणों में रोष रहा। उधर, विलंब के कारण कुएं में भैंस की मौत हो गई। उक्त गांव स्थित पुराने कुएं में गोरेलाल मौर्य की भैंस सोमवार की शाम को गिर गई थी। सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस आरक्षी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन औपचारिक कार्रवाई कर शाम को ही वापस लौट गई। कुएं की कम चौड़ाई के कारण भैंस को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका, जिससे उसकी मौत हो गई। इससे ग्रामीणों की उम्मीद टूट गई। मंगलवार की सुबह गोरेलाल मौर्य द्वारा निजी स्तर पर क्रेन मंगवाई गई। कड़ी मशक्कत के दौरान भैंस एक बार कुएं के मुंह तक लाई गई, लेकिन फिर दो...