चक्रधरपुर, फरवरी 16 -- बंदगांव,संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टेबो पुलिस ने एसपी के निर्देश से प्रशिक्षित आईपीएस राजकुमार जय राजू तथा प्रशिक्षित आईएफएस राहुल कुमार तथा पुलिस उपाधीक्षक कुमार बिनोद की उपस्थिति में रविवार को करीब 25 डिसमिल में लगी अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई टेबो थाना क्षेत्र के दुधकुंडी के जंगल में की गई। जिले के पुलिस उपाधीक्षक कुमार बिनोद ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा अफीम की खेती न करने को लेकर जगह-जगह ग्रामीणों में जागरूकता लाई जा रही है और अफीम से होने वाले दुष्प्रभाव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.