चक्रधरपुर, फरवरी 15 -- चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना पुलिस ने 13 फरवरी को चकोमटोनांग के पास जंगल में हुई मोरा नाग (55) पिता उन्दु नाग हत्याकांड की गुत्थी सुलक्षा दी है। पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दूसरे की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी को टेबो थाना अन्तर्गत ग्राम चकोमटोनांग से करीब 500 मीटर की दूरी पर जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पाया गया है। उक्त सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई करते हुए ग्राम चकोमटोनांग स्थित घटनास्थल पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया गया। मृतक का नाम मोरा नाग उम्र करीब 55 वर्ष, पिता उन्दु नाग ग्राम चकोमटोनांग बुरुटोलाथाना थाना टेबो के रुप में की थी। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त अभियुक्त सनिका संगवार, पिता मागो संगवार एवं गोबाई संगवार, ...