संभल, फरवरी 9 -- रजपुरा-बहजोई मार्ग पर गांव टिकटा के निकट सड़क पर बने टेबिल टॉप ब्रेकर पर बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और हादसे की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। वहीं परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों ने हादसे के जांच की मांग की है। रविवार दोपहर एक बजे करीब जिला सहारनपुर के मोहल्ला मोहित बिहार निवासी करीब 40 वर्षीय महिला रश्मि पत्नी सोनू अपने रिश्तेदार किशनपाल शर्मा व बेटी प्रीति के साथ बाइक से जुनावई के गांव ईशापुर से गांव पाठकपुर अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। किशनपाल बाइक चला रहा था, जबकि वह बेटी के साथ बाइक पर बैठी थी। जैसे ही बाइक गांव टिकटा के निकट पहुंची तो सड़क पर बने टेबिल टॉप ब्रेकर पर उछल गई। इससे पीछे बैठी महिला रश्म...