लखनऊ, नवम्बर 12 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेस्ट में बुधवार को टेबल टेनिस के चार मुकाबले खेले गए। पहला मैच सीओई 11 और रजिस्ट्रार 11 के बीच हुआ। इसके विजेता शांतनु पाठक रहे। जबकि पुरुषों का दूसरा मैच डीन 11 और एफ ओ 11 के मध्य खेला गया। इस मैच में डीन 11 के प्रो बी के चौहान ने बाजी मारी। महिला मुकाबले में पहला मैच एफ ओ 11 और फार्म 11 के बीच खेला गया। इसमें एफओ 11 की यामिनी जैन ने मुकाबला अपने नाम किया। दूसरा मैच एफ ओ ए पी 11 और मैनेजमेंट 11 के बीच खेला गया। इस मैच में एफओए पी 11 की दीप्ति सागर ने विपक्षी टीम को हरा दिया। उद्घाटन वित्त अधिकारी केशव सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.