बिहारशरीफ, मई 10 -- फाइनल के साथ ही खेले गये कांस्य पदक के लिए मुकाबले बालिका वर्ग में रहा महाराष्ट्र का दबदबा राजगीर, निज संवाददाता। यूथ गेम्स में राजगीर खेल परिसर में शनिवार को टेबल टेनिस के फाइनल मुकाबले खेले गये। बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की टीम का दबदबा रहा। सिंगल्स के साथ डबल्स में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, बालक वर्ग के सिंगल्स में असम के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा, कांस्य पदक के लिए मुकाबले खेले गये। सभी खिलाड़ियों ने पदक पर कब्जा जमाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की काव्या भट्टा ने तमिलनाडु की एम हंसीनी को 12-14, 11-8, 11-8, 11-9 और 11-1 से हराया। काव्या को स्वर्ण तो हंसीनी को रजत पदक मिला। कांस्य पदक के लिए महाराष्ट्र की दो खिलाड़ियों के बीच टक्कर हुई। दिव्या भौमिक ने सुकृति शर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.