पिथौरागढ़, जनवरी 10 -- पिथौरागढ़। चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 12 से 16 जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिता के लिए शनिवार को खिलाड़ी ललित बसेड़ा व पूनम कोरंगा चंडीगढ़ को रवाना हो गए है। जिला खेल समन्वयक प्रारंभिक शिक्षा जितेंद्र वल्दिया व जिला खेल सामान्य माध्यमिक विक्रम सिंह दिगारी ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...