प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- एचके जायसवाल सभा एवं सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी डॉ. नैना जायसवाल का सिविल लाइंस स्थित एक होटल में भव्य स्वागत किया गया। जायसवाल सभा के मंत्री सुनील जायसवाल तथा सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने उन्हें मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महामंत्री स्वाती निरखी ने नैना को महिला सशक्तीकरण की प्रेरणास्रोत बताया। क्षेत्रीय पार्षद पंकज जायसवाल ने कहा कि नैना की उपलब्धियां वास्तव में उनके माता-पिता अश्विनी जायसवाल और भाग्यलक्ष्मी जायसवाल के परिश्रम और संस्कारों का परिणाम है। डॉ. नैना जायसवाल ने अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 40 से अधिक मेडल जीते हैं। कार्यक्रम में अनिल, सुशील जायसवाल सहित अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.