रांची, जनवरी 7 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टी 10 लीग का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन आमिर सालेह, अजहर खान, पार्थो मिश्रा एवं संदीप गोप के तत्वावधान में किया गया। फाइनल मुकाबला जीके फायटर और एफवाईसी कर्रा के बीच खेला गया। फाइनल मैच में जीके फायटर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एफवाईसी कर्रा को 36 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अजहर खान को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को पुरुष्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और उनमें खेल...