हल्द्वानी, सितम्बर 18 -- कालाढूंगी। ऑप्टिमम एशियन टेनिस टूर्नामेंट के पांचवें दिन रिद्धी प्रफुल्ल ठक्कर ने आशी किरन को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। रिया ने फलक मेहता को हराया। वहीं सिद्धी पांडेय ने क्वार्टर फाइनल में धृति शर्मा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जैनिशा वियानी ने अदित्री सिंह को मात दी। डबल्स में तोशुनोसूके उनामी (जापान) व निहाल एस रेड्डी ने मोक्षग्ना तलासिला व विश्वाक रेड्डी को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे डबल्स मैच में शाहबाज सिंह संघेरा व घूमन अदेश्वीर सिंह ने अंश शर्मा व ओजस अग्रवाल को हराया। सिंगल्स इवेंट के सेमीफाइनल में आरव ने गुरसान चहल को पराजित कर दिया। सचिव डीटीए हेम कुमार पांडेय ने बताया कि चार अक्तूबर से एकेडमी में एक और प्रतियोगिता आईटीएफ, एमटी200 का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.