कानपुर, दिसम्बर 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। टेनरियों के रासायनिक उत्प्रवाह से इंसान ही नहीं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी दम तोड़ रहे हैं। इस संबंध में जल निगम ग्रामीण ने उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) को करीब दो साल में 12वां पत्र लिखा है। बावजूद इसके यूपीपीसीबी टेनरियों की नकेल नहीं कस पा रहा है। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी को भी प्रेषित की गई है। जल निगम ग्रामीण ने यूपीपीसीबी को बीते 17 दिसंबर को भेजे पत्र में लिखा है कि जाजमऊ में 130 और 43 एमएलडी की दो एसटीपी केआरएमपीएल के जरिए संचालित किया जा रहा है। एसटीपी का डिजाइन घरेलू सीवरेज के शोधन के लिए किया गया है। सीवरेज में टेनरियों का रासायनिक उत्प्रवाह घरेलू सीवरेज के साथ एसटीपी के इनलेट पर आ रहा है। इनलेट की जाली पर जानवरों के मांस और खाल के टुकड़े इसका बड़ा प्रमाण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.