लखनऊ, मार्च 9 -- चौक कोतवाली में सीए ने दम्पति के खिलाफ 59 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपितों ने खुद को डिप्टी सीएम का करीबी बताते हुए सीए को अपने प्रभाव में लिया। कथित अधिकारियों से मुलाकात कराने के बाद सरकारी टेण्डर दिलाने का झांसा देकर रुपये ऐंठ लिए। आईटीआर-जीएसटी फाइलिंग के दौरान हुई पहचान यहियागंज निवासी सीए आशुतोष गुप्ता के मुताबिक इनकम टैक्स रिटर्न और जीएसटी फाइल करने के संबंध में वर्ष 2019 में गोमतीनगर विशेषखंड निवासी विवेक मिश्रा से पहचान हुई। अक्सर मुलाकात होने के कारण परिवारिक संबंध हो गए। 15 जनवरी 2020 को आशुतोष के पिता मनोज गुप्ता की मौत हुई थी। जिसके बाद विवेक मिश्रा पत्नी सीमा के साथ आशुतोष के घर आए। लुभावनी बात करते हुए दम्पति ने उनका विश्वास जीता। आशुतोष भी विवेक को बड़े भाई का दर्जा देने लगे। इस दौरान ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.