किशनगंज, मार्च 25 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के झुनकी मुसहरा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 5 में रविवार की शाम आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में चंदा देवी का घर पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो गया। घटना के बाद स्थानीय पंचायत समिति प्रतिनिधि मंजर आलम और उप मुखिया असरजहान ने अग्नि पीड़ितों की मदद के लिए टेढ़ागाछ अग्निशमन को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तबतक इस आगलगी घटना में घर जलकर राख हो गया। राजस्व कर्मचारी अरुण पांडेय ने बताया कि अग्निपीड़िता चंदा देवी का घर में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना में हजारों की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने की इस घटना की जानकारी अंचल अधिकारी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.