हाथरस, फरवरी 10 -- हाथरस। जैसे जैसे प्यार की रस्में पूरी होती जा रही हैं युवाओं की बेताबी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को युवाओं ने टेडी डे सेलीब्रेट किया। टेडी बीयर के साथ दिल की बात कही गई। पार्टनर को खुश करने के लिए तरह तरह के टेडी बीयर की खरीदारी की गई जिनकी कीमत हजारों में थी। बात रोज देने से लेकर टेडी बीयर तक पहुंच चुकी है। एक एक करके प्यार की रस्में पूरी होती जा रही हैं और वैलेंटाइन डे नजदीक आता जा रहा है। वैलेंटाइन वीक की चौथी रस्म टेडी के साथ मंगलवार को मनाई गई। मौका मिलते ही युवाओं ने पार्टनर से टेडी बीयर के साथ हाल ए दिल बयां कर दिया। गिफ्ट गैलरियों पर युवाओं ने प्रेमी ने प्रेमिका को खुश करने के लिए टेडी बीयर पसंद करने में खूब माथापच्ची की। मामला दिल का था इसलिए किसी ने कीमतों पर ध्यान नहीं दिया। गिफ्ट गैलरियों पर वेलैंटाइन वीक की श...