रामनगर, फरवरी 4 -- रामनगर। टेड़ा गांव की महिलाओं ने बुधवार को कोसी रेंज में पहुंचकर वन्यजीवों से सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कार्यालय प्रभारी एमसी पांडे का घेराव करते हुए जंगली जानवरों से निजात नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को ग्राम टेडा की एक दर्जन महिलाएं कोसी रेंज पहुंची। गुस्साई महिलाओं ने कहा कि जंगली जानवरों से ग्रामीणों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। वन्यजीव खेतों में आकर फसल खराब कर रहे हैं। कुछ दिनों से हाथी ने लगातार परेशान कर दिया है। बीते दिनों मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिलाओं पर हमले का प्रयास किया था। महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई। हाथी लगातार गांव की तरफ आ रहा है। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। टेड़ा गांव की ग्राम प्रधान रश्मि रावत ने भी रेंजर शेखर तिवारी से मुलाकात कर गांव में तारबाड़ और लाइटें लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.