रामनगर, जनवरी 11 -- रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के टेड़ा में महिला पर हमले का प्रयास करने वाला टस्कर रविवार को दोबारा गांव के करीब पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया। वन विभाग ने क्षेत्र में 24 घंटे गश्त करना शुरू कर दिया है। डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि शनिवार को टस्कर ने महिला पर हमला करने का प्रयास किया था। मौके पर भेजी गई टीम ने टस्कर को भगाया। टीम को गांव के आसपास तैनात करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि शीतकाल में मानव वन्यजीव संघर्ष का खतरा अधिक रहता है। रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि गांव के लोग भी वन विभाग की मदद कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...