औरैया, फरवरी 11 -- औरैया, संवाददाता। टेट प्रकरण में सामूहिक छूट दिए जाने से सरकार के इनकार पर नाराज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने शिक्षा राज्य मंत्री के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन का प्रयास कर रोष जताया। जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव के नेतृत्व में शिक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और सभा कर अपनी मांगें रखीं। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि टेट प्रकरण पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो मार्च माह में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शिक्षकों ने शिक्षण कार्य के अतिरिक्त एसआईआर, जनगणना और निर्वाचन कार्यों में सहयोग न करने की भी चेतावनी दी। प्रदर्शन में जिला मंत्री अरविंद राजपूत, अशोक भास्कर, नीरज कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.