सिद्धार्थ, सितम्बर 11 -- सिद्धार्थनगर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ टेट की अनिवार्यता के विरोध में 11 सितंबर को कलक्ट्रेट में दिन में 2.30 बजे प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगा। यह जानकारी संघ के महामंत्री कलीमुल्लाह ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के सेवाकाल और अनुभव को नजरअंदाज कर सभी को टीईटी पास करने के दिए गए फैसले से लाखों शिक्षक अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं। इस निर्णय के बाद शिक्षकों ने सरकार से अध्यादेश लाकर अनुभव एवं सेवाकाल को देखते हुए टीईटी से मुक्त करने की मांग के लिए ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.