शामली, फरवरी 23 -- टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर प्रदेश के शिक्षक 23 से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए टेट अनिवार्यता का विरोध करेंगे। फेडरेशन से जुड़े उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता लागू करना अन्यायपूर्ण है। 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा। मांग पूरी न होने पर आगामी मार्च माह में दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली की चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...