संभल, फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक कार्यकारिणी व संघर्ष समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में टेट अनिवार्यता के मुद्दे पर चर्चा करते हुए मांगें न मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अंजीव श्रोत्रिय ने कहा कि सरकार द्वारा 30-35 वर्ष पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए भी टेट अनिवार्य किए जाने के निर्णय से शिक्षकों में रोष है। इसके विरोध में 22 फरवरी को दोपहर 2 से 4 बजे तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 23, 24 व 25 फरवरी को शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर दोपहर 1 से 4 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस...