कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर टेट अनिवार्यता के विरोध में केंद्रीय राज्य शिक्षामंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंका गया। इसी क्रम में पदाधिकारियों ने मंझनपुर चौराहे पर भी पुतला दहन किया। लोकसभा के प्रश्नकाल में टेट अनिवार्यता सम्बन्धी प्रश्न का केंद्रीय राज्य शिक्षामंत्री जयंत चौधरी के जवाब और टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि मण्डल से हुई वार्ता में सरकार द्वारा दिये गये शिक्षक हितैषी आश्वासन के विरोधाभासी होने से अधिसूचना पूर्व नियुक्त शिक्षकों की टेट अनिवार्यता के विरोध का आंदोलन फिर से तेजी पकड़ता दिख रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.