मैनपुरी, फरवरी 20 -- मैनपुरी। आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता थोपे जाने के विरोध में शिक्षकों की बैठकों का दौर जारी है। शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने जनपदीय और ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ स्काउट भवन में बैठक की। जिसमें प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर चारों ही संगठन एक मंच पर आने और 22 फरवरी से टेट अनिवार्यता का विरोध करने के लिए रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्य और मान्यता प्राप्त संगठन टीईटी के विरोध के लिए एक साथ एक मंच टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया टीएफआई के अधीन संगठित हुए हैं। इसी के तहत 22 फरवरी को ट्विटर पर हैश टैग अभियान चलेगा। 23 से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। 26 को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन और कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया जाएगा। जिला...