हाजीपुर, फरवरी 4 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जंदाहा हाजीपुर एनएच-322 मार्ग में झमनगंज गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान के तहत एक चार पहिया वाहन पर छुपाकर ले जाया जा रहा 240 पीस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान कटहरा थाना के करहटिया बुजुर्ग निवासी मंजय कुमार एवं आदर्श कुमार के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा दोनों शराब कारोबारी को गिरफ्तार करते हुए बरामद अंग्रेजी शराब को जप्त किया गया है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हाजीपुर की ओर से एक चार पहिया वाहन हुंडई क्रेटा से अंग्रेजी शराब छुपा कर कारोबारी अंग्रेजी शराब की खेप किसी कारोबारी को देने जा रहे हैं। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा एनएच 322 मार्ग म...