हाजीपुर, फरवरी 12 -- सेविका द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र की चावल बेचे जाने पर हंगामा महुआ। एक संवाददाता सेविका द्वारा आंगनबाड़ी की चावल बेचे जाने पर लोगों का जोरदार हंगामा हुआ। चावल लेकर जा रहे गाड़ी को लोगों ने पकड़ लिया और हंगामा करते हुए केंद्र का घेराव भी किया। यह घटना बुधवार को दोपहर बिशनपुर बसंत उर्फ सुभाष वार्ड नंबर 04 के सिसौनी रजौली के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 103 पर हुई। बताया जा रहा है कि उक्त केंद्र की सेविका चिंता कुमारी चौहान द्वारा गर्भवतियों को मिलने वाली टेक होम राशन का चावल को व्यापारियों के हाथों बेच दिया गया। जब व्यापारी उसे गाड़ी पर लाद कर ले जाने लगे तो लोगों की नजर पड़ी और उसे पकड़ लिया। इस बीच लोगों की भीड़ जुटी। जोरदार हंगामा हुआ। वही सूचना पर विभाग से टीम भी पहुंची। इधर विभाग द्वारा बताया गया कि सेविका को चयन मुक्त करन...